कांग्रेस के कुछ नेताओं को भारत के सामर्थ्य पर भरोसा नहीं : पीएम मोदी

feature-top

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला कि 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद तीन-चार दिन में ही ये उछल रहे थे और कहना शुरू कर दिया कि कहां गई छप्पन इंच की छाती, कहां गया मोदी, मोदी तो फेल हो गया। मजा ले रहे थे।

उनको पहलगाम के निर्दोष लोगों की हत्या में भी अपनी राजनीति तलाश रहे थे। अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए मुझ पर निशाना साध रहे थे, लेकिन उनकी ये बयानबाजी, इनका छिछोरापन, देश के सुरक्षाबलों का मनोबल गिरा रहा था।

कांग्रेस के कुछ नेताओं को न भारत के सामर्थ्य पर भरोसा है और न ही भारत की सेनाओं पर। इसलिए वो लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसा करके आप लोग मीडिया में हेडलाइन्स तो ले सकते हैं, लेकिन देशवासियों के दिलों में जगह नहीं बना सकते।


feature-top