मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर EOW की छापेमारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

यह बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) में हुए 650 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले के सिलसिले में की गई।

यह मामला चिकित्सा उपकरणों की खरीद में भारी अनियमितताओं से जुड़ा है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए हैं।


feature-top