दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी का मामला: सेशन कोर्ट में याचिका की खारिज, अब NIA कोर्ट में होगी सुनवाई"

feature-top

दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी के मामले में लोअर कोर्ट के बाद अब सेशन कोर्ट ने भी याचिका खारिज कर दी है। सेशन कोर्ट के न्यायाधीश अनीश दुबे (FTSC) ने स्पष्ट किया कि यह प्रकरण मानव तस्करी से जुड़ा है, और इस पर सुनवाई का अधिकार एनआईए (NIA) कोर्ट को है।

पीड़ित पक्ष के वकील राजकुमार तिवारी अब NIA कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। वहीं, संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि मानव तस्करी के इस मामले की पूरी जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसी को उपलब्ध कराएं।

अब मामला NIA कोर्ट में जाएगा, जहां अपील के बाद आगे की सुनवाई की जाएगी। तब तक गिरफ्तार की गई ननों को न्यायिक हिरासत में जेल में रखा जाएगा।


feature-top