बीजापुर : सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या

feature-top

छत्तीसगढ़ के मिंगाचल कैंप से एक दुःखद खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार के भोजपुर जिले निवासी जवान पप्पू यादव के रूप में हुई है। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव एक दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे। घटना की सूचना मिलते ही कैंप में हड़कंप मच गया।

मौके पर नैमेड थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।


feature-top