डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ

feature-top

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप का यह फैसला आगामी 1 अगस्त से लागू हो जाएगा।

ट्रंप ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि अमेरिका 1 अगस्त से भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। वहीं ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर जुर्माना लगाने का भी ऐलान किया है।

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि दोस्त होने के बावजूद भारत और अमेरिका के बीच कम व्यापार ही हुआ है। ट्रंप ने लिखा, "याद रखें, भारत हमारा दोस्त है, लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि वे बहुत ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। उनके दुनिया में सबसे ज्यादा हैं और दुनिया में किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे कठोर ट्रेड बैरियर्स हैं।"


feature-top