- Home
- टॉप न्यूज़
- अमेरिका के हाथों देश को गिरवी रख दिया : सपा सांसद रामजीलाल सुमन
अमेरिका के हाथों देश को गिरवी रख दिया : सपा सांसद रामजीलाल सुमन
मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
इस दौरान सपा सांसद ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका के हाथों देश को गिरवी रख दिया है।
राज्यसभा में सपा सांसद ने अपने भाषण की शुरुआत पहलगांव से करते हुए कहा कि सभापति मैं सबसे पहले पहलगांव में मारे गए निर्दोष लोगों की स्मृति को प्रणाम करता हूं और सेना के शौर्य को सलाम करता हूं।
उन्होंने कहा कि बार-बार सरकार का यह कहना कि हमारे ऊपर ट्रंप का दबाव नहीं था और हमने किसी दबाव में युद्ध विराम नहीं किया. यह किसी भी कीमत पर न्यायसंगत नहीं है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
