आतंकवाद पनपने के पीछे कांग्रेस सरकार जिम्मेदार : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

feature-top

अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला। आपने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की है। आप लोग आदत डाल लो, 30 साल तक भाजपा की सरकार रहेगी। अब 15 तो हो ही गए।

आगे 15 भी हो जाएंगे। शाह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में लाखों करोड़ों का सामान हम बना रहे हैं, एक्सपोर्ट कर रहे है। सेना देश और मोदीजी पर गर्व कर सकती है। हमने नमक चीनी नहीं है वाली सेना को 11 साल में इतना सुसज्जित किया कि आज हमने सेना को इतना आधुनिक बनाया है।

सोचिए अगर कांग्रेस की सरकार होती तो पाक को क्लीन चिट मिल जाती है। रातों-रात डोजियर तैयार हो जाता ये लोग हमसे सवाल पूछ रहे हैं। कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है, हमसे सवाल पूछने का। इस देश में आतंकवाद फैला है तो इसके पीछे कांग्रेस की वोटबैंक की राजनीति है।


feature-top