टैरिफ घोषणा पर ओवैसी ने ट्रंप का उड़ाया मजाक

feature-top

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की भारतीय निर्यात के ऊपर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा ने भारतीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है। इस घोषणा को लेकर अब हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने ट्रंप के ऊपर तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर दुख होता है कि मेरे देश की सरकार को वाइट हाउस में बैठे एक मसखरे द्वारा धमकाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि सबसे बड़ा दुख यह है कि हमारे पीएम भी इस मामले पर चुप हैं।

सोशल मीडिया पर डाले एक पोस्ट में ओवैसी ने लिखा, "भारत एक स्वतंत्र, संप्रभु देश है। अमेरिका द्वारा घोषित किया गया यह टैरिफ हमारे लिए एक अस्पष्ट दंड की तरह है। हमारा देश किसी जागीरदार देश का हिस्सा नहीं है और न ही किसी सम्राट के दरबार में सलामी देता है। अमेरिका का यह कदम हमारी संप्रभुता और हमारी आर्थिक क्षमता पर जानबूझकर किया गया हमला है।


feature-top