रक्षा खर्च के कारण कमजोर हो रही है देश की अर्थव्यवस्था : महबूबा मुफ्ती

feature-top

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन पाकिस्तान से लगातार दुश्मनी के कारण रक्षा क्षेत्र में हो रहा अत्यधिक खर्च देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रहा है।

महबूबा ने कहा, हिंदुस्तान एक हाथी की तरह बड़ी इकॉनमी है, लेकिन वह हाथी पाकिस्तान से दुश्मनी निभाने में व्यस्त है। हमारा अधिकांश पैसा रक्षा सौदों में खर्च हो रहा है। कभी अमेरिका से हथियार खरीदे जाते हैं, कभी रूस से जेट्स मंगाए जाते हैं।

ऐसे में इकॉनमी कैसे मजबूत हो पाएगी? उन्होंने यह प्रतिक्रिया अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दी।


feature-top