रायपुर : डीकेएस हॉस्पिटल की लॉन्ड्री सेवा का टेंडर निरस्त

feature-top

डीकेेएस पीजी इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर के लिए जारी लॉन्ड्री सेवा के टेंडर को विरोध के चलते आखिरकार निरस्त कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि लॉन्ड्री सेवा के लिए कुछ ऐसी शर्तें जोड़ी गई थी, जिससे स्थानीय लॉड्री कारोबार से जुड़े लोग प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गए थे।

इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तक पहुंची, और फिर उनके हस्तक्षेप के बाद टेंडर निरस्त कर दिया गया।


feature-top