कोयला लेवी घोटाला: सूर्यकांत तिवारी को रायपुर सेंट्रल जेल से नहीं किया जाएगा ट्रांसफर

feature-top

570 करोड़ रुपये के कोयला लेवी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी और कथित मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी को रायपुर सेंट्रल जेल से स्थानांतरित करने की जेल प्रशासन की अर्जी को ACB–EOW की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया है।

कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि जब तक जेल मैनुअल का कोई गंभीर उल्लंघन प्रमाणित नहीं होता, तब तक किसी भी बंदी को एक जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरित करना उचित नहीं माना जा सकता।

गौरतलब है कि जेल प्रशासन ने सूर्यकांत तिवारी के स्थानांतरण के लिए अदालत में अर्जी लगाई थी।


feature-top