बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन मानसून सत्र के 10वें दिन भी जारी रहा। विरोध प्रदर्शनों के बीच लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद स्थगित कर दी गई।

feature-top

विपक्ष के सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष को एक संयुक्त पत्र लिखकर मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विशेष चर्चा कराने का अनुरोध किया है। कई सांसदों के हस्ताक्षर वाले पत्र में विपक्ष ने लिखा, "हालाँकि सरकार ने इस मुद्दे सहित सभी मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की है, लेकिन अभी तक इस चर्चा के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है।"

feature-top