- Home
- टॉप न्यूज़
- नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क का हिस्सा रहे युवक को एनआईए ने किया गिरफ्तार
नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क का हिस्सा रहे युवक को एनआईए ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र का रहने वाला युवक प्रियांशु कश्यप नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है।
प्रियांशु दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था, लेकिन साथ ही वह माओवादियों की नॉर्थ रीजनल ब्यूरो (NRB) को फिर से सक्रिय करने की कोशिशों में जुटा हुआ था।
लंबे समय से एनआईए की निगरानी में चल रहे प्रियांशु के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, टैबलेट, मेमोरी कार्ड और माओवादी विचारधारा से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
फिलहाल एनआईए उससे गहन पूछताछ कर रही है। यह गिरफ्तारी नक्सलियों के शहरी नेटवर्क की एक बड़ी कमजोरी को उजागर करती है और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को भी दर्शाती है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
