जुलाई में जीएसटी कलेक्शन पहुंचा 1.96 लाख करोड़ रुपये

feature-top

केंद्र सरकार ने जुलाई महीने के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। बीते जुलाई में कुल जीएसटी संग्रह 1.96 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। यह लगातार सातवां महीना है जब मासिक कलेक्शन 1.80 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा है।

हालांकि, जुलाई का यह कलेक्शन चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के औसत 2.1 लाख करोड़ रुपये से कम है।

इससे पहले जून में जीएसटी कलेक्शन 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया था।


feature-top