राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए न चलाएं मीडिया संस्थान : मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी

feature-top

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मीडिया की निष्पक्षता और स्वतंत्रता को लेकर एक अहम टिप्पणी की।

'नव तेलंगाना' समाचार पत्र की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने निजी हितों के लिए मीडिया संस्थान नहीं चलाने चाहिए, क्योंकि इससे पत्रकारिता की विश्वसनीयता और मूलभूत सिद्धांतों को नुकसान पहुंचता है।

मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा पहले राजनीतिक दल समाचार पत्रों के माध्यम से अपनी विचारधारा जनता तक पहुंचाने का प्रयास करते थे, लेकिन आज की स्थिति अलग है।

अब पार्टियां मीडिया का इस्तेमाल अपनी कमियों को छिपाने और विरोधियों की छवि खराब करने के लिए कर रही हैं। रेवंत रेड्डी ने यह भी कहा कि आज के दौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पत्रकारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच फर्क करना आसान हो गया है।


feature-top