- Home
- टॉप न्यूज़
- 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा
राजधानी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। केंद्रीय इन्फोर्मेशन और ब्राडकास्टिंग मिनिस्टर अश्विन वैष्णव ने पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी है।
ज्यूरी ने इन खिताबों को देने के लिए 22 भाषाओं की 115 से ज्यादा फिल्में देखीं और अपने नॉमिनेशन दिए। बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड हिंदी भाषा के लिए द 'फर्स्ट फिल्म' को मिला है। इस फिल्म को पियूष ठाकुर ने डायरेक्ट किया है।
बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड गिद्ध द स्केवेंजर को हिंदी भाषा में मिला है जिसे मनीष सैनी ने डायरेक्ट किया है। हिंदी भाषा में बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड 'द साइलेंट एपिडेमिक' को मिला है। इस फिल्म को अक्षत गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।
ये फिल्म रोड एक्सीडेंट्स और सिविल अवेयरनेस को अड्रेस करती है। वहीं बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड 'गॉड वल्चर एंड ह्यूमन' को मिला है। इस डॉक्यूमेंट्री को ऋिषिराज अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है। बेस्ट आर्ट्स/कल्चर फिल्म का अवॉर्ड टाइमलैस तमिलनाडू फिल्म को मिला है।
इसे अग्रेजी भाषा में बनाया गया है और कामाख्या नारायण सिंह ने इसे डायरेक्ट किया था। बेस्ट बॉयोग्राफिकल फिल्म का अवॉर्ड उड़िया भाषा में बनी फिल्म मा बोउ मो गाान (मेरी मां मेरा गांव) को मिला है। इस फिल्म को संजीव प्रसार ने डायरेक्ट किया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
