CBSE ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

feature-top

CBSE ने 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने सिर्फ 15 दिनों में यह परिणाम घोषित कर दिया।

रिजल्ट देखने के लिए छात्र cbseresults.nic.in पर जाकर अपनी डिटेल्स दर्ज कर सकते हैं। इस साल कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 1,43,581 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

इनमें से 1,38,666 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 53,201 छात्रों ने सफलता हासिल की। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 38.36% रहा।


feature-top