मध्य प्रदेश विधानसभा: विपक्ष ने मंत्री के इस्तीफे की मांग करी

feature-top

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पाँचवें दिन विपक्षी विधायकों ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर तीखा हमला बोलते हुए उनके इस्तीफे की माँग की। जैसे ही मंत्री एक विभागीय प्रश्न का उत्तर देने के लिए उठे, सदन "विजय शाह इस्तीफा दो" के नारों से गूंज उठा।

हंगामे के कारण अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी, पहले दस मिनट के लिए और फिर आधे घंटे के लिए। अंततः सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।


feature-top