उत्तरप्रदेश : ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

feature-top

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए बड़ी राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी डिग्री मामले में उनके खिलाफ दाखिल याचिका खारिज कर दी।

सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद इस मामले का स्थायी पटाक्षेप हो गया है। इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी याचिका खारिज कर दी थी।


feature-top