कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

feature-top

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।  सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी यूनिट और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से पूरे इलाके को घेर लिया है।

दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है। सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इलाके में कितने आतंकी छिपे हुए हैं।


feature-top