2024 के लोकसभा चुनाव में हुई धांधली, हमारे पास सबूत मौजूद : राहुल गांधी

feature-top

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञान भवन में कांग्रेस पार्टी के विधि विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में व्यापक स्तर पर धांधली हुई है।

राहुल गांधी ने कहा, हमारे पास अब ऐसे दस्तावेज और डेटा मौजूद हैं जो यह साबित करते हैं कि 2024 के चुनाव में गड़बड़ी की गई। यह केवल आशंका नहीं, बल्कि तथ्य है और हम इसे सार्वजनिक रूप से सिद्ध करेंगे।

उन्होंने एक लोकसभा सीट का उदाहरण देते हुए दावा किया कि उस सीट की मतदाता सूची में 6.5 लाख मतदाताओं में से लगभग 1.5 लाख फर्जी पाए गए। राहुल गांधी ने इसे कोई अपवाद नहीं, बल्कि एक सुनियोजित योजना का हिस्सा बताया।


feature-top