तेजस्वी यादव का दावा झूठा, वोटर लिस्ट में नाम मौजूद: चुनाव आयोग

feature-top

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा अपने नाम के वोटर लिस्ट से हटाए जाने के दावे को भारत निर्वाचन आयोग ने सिरे से खारिज कर दिया है। आयोग ने तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में क्रमांक 416 पर दर्ज है।

आयोग ने इसे झूठा, भ्रामक और शरारतपूर्ण दावा बताया है। दरअसल, पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था, जब मेरा नाम हट सकता है तो बिहार के लाखों गरीबों का नाम हटना तय है।

तेजस्वी ने आगे आरोप लगाया कि "चुनाव आयोग अब गोदी आयोग बन गया है, और समय आने पर सबका हिसाब होगा। हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) के बाद प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव का नाम पूर्ववत दर्ज है, और उनका दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है।


feature-top