शिकोहपुर ज़मीन सौदा मामला: रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट का नोटिस

feature-top

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शिकोहपुर ज़मीन सौदा मामले में बिज़नेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस जारी किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने वाड्रा सहित कुल 11 लोगों को नोटिस भेजा है।

यह मामला गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में 3.53 एकड़ ज़मीन की कथित तौर पर धोखाधड़ी से की गई खरीद से जुड़ा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।


feature-top