झारखंड : बाथरूम में फिसलकर गिरे के मंत्री रामदास सोरेन, सिर में लगी गंभीर चोट

feature-top

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अपने आवास के बाथरूम में गिर गए। गिरने की वजह से उनके सिर में चोट लग गई है। उन्हें अभी एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी।

उन्होंने एक्स पर लिखा हमारे साथी झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बाथरूम में गिरने के कारण ब्रेन में गंभीर चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है।

उन्हें शीघ्र ही एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। मैं लगातार संपर्क में हूं और उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूं।


feature-top