जिला जेल कोरबा से चार विचाराधीन कैदी फरार

feature-top

जिला जेल कोरबा से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए करीब 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार होने में सफलता पाई।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वहीं, जिलेभर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। फरार कैदियों की पहचान और भागने के तरीके की जांच की जा रही है।


feature-top