कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश का संविधान गंभीर संकट में है। उनका आरोप था कि सत्तारूढ़ पार्टी अपनी सत्ता का इस्तेमाल उसी संवैधानिक ढांचे को कमजोर करने के लिए कर रही है, जिसका वह लंबे समय से विरोध करती रही है। ‘

feature-top

राष्ट्रीय विधि सम्मेलन’ में 'संवैधानिक चुनौतियां – परिप्रेक्ष्य और मार्ग' विषय पर पढ़े गए अपने विशेष संदेश में सोनिया गांधी ने कहा: भाजपा हमारे लोकतांत्रिक गणराज्य की जगह एक ऐसा शासन स्थापित करने की कोशिश कर रही है, जो धर्म आधारित और कॉर्पोरेट हितों से संचालित हो यह एक वैचारिक तख्तापलट है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान को कमजोर करने के हर प्रयास का संसद में, अदालतों में और सड़कों पर डटकर विरोध करेगी।

feature-top