नागपुर : नितिन गडकरी के आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

feature-top

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आरोपी की पहचान उमेश विष्णु राउत के रूप में हुई है। यह धमकी फोन कॉल के माध्यम से दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत हरकत में आते हुए मामले की जांच शुरू की।

आरोपी को ट्रेस कर नागपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, और उससे पूछताछ जारी है।


feature-top