राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ चला रहे हैं मुहिम : हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज

feature-top

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। विज ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनके पास चुनाव आयोग की साख को खत्म कर देने वाला सबूत मौजूद है।

मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने कहा, राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत है। वह और उनकी कांग्रेस पार्टी देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ एक प्रकार का जिहाद चला रहे हैं। अब चुनाव आयोग को ‘परमाणु बम’ से उड़ाने की बात कर रहे हैं।

इससे पहले वह ईडी, सीबीआई और यहां तक कि न्यायपालिका को भी निशाना बना चुके हैं।" विज ने आगे कहा कि ये संस्थाएं भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं, और कांग्रेस इन्हें कमजोर कर तानाशाही थोपना चाहती है। उनके शब्दों में, "कांग्रेस के डीएनए में ही तानाशाही है।


feature-top