गरियाबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत दो की मौत

feature-top

गरियाबंद जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई, जिससे भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत हो गई।

हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो बिलाईगढ़ भटगांव से भूतेश्वरनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। यह हादसा फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सरगी नाला पुल के पास हुआ।

दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


feature-top