मनसे, राज ठाकरे के खिलाफ याचिका: सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बॉम्बे हाईकोर्ट जाने कहा

feature-top

सर्वोच्च न्यायालय ने एक याचिकाकर्ता से कहा कि वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे पर उत्तर भारतीय समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण देने और हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए अपनी याचिका बॉम्बे उच्च न्यायालय में दायर करें।

मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने उत्तर भारतीय विकास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला से अपनी शिकायतों के साथ उच्च न्यायालय न जाने का कारण पूछा।

मुख्य न्यायाधीश ने पूछा, "क्या बॉम्बे उच्च न्यायालय में अवकाश है?" जिसके बाद शुक्ला के वकील ने याचिका वापस ले ली।

पीठ ने मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त किए बिना, याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने और उच्च न्यायालय जाने की अनुमति दे दी।


feature-top