कोयला मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के तीन कोल ब्लॉक्स की सफल नीलामी

feature-top

कोयला मंत्रालय ने कमर्शियल माइनिंग के 12वें चरण में छत्तीसगढ़ राज्य के तीन कोल ब्लॉक्स की नीलामी पूरी कर ली है, जिससे राज्य की ऊर्जा उत्पादन क्षमता और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है।

यह नीलामी कोरबा जिले के रजगामार डिपसाइड देवनारा, रजगामार डिपसाइड साउथ ऑफ फुलकडीह और रायगढ़ जिले के एक कोल ब्लॉक के लिए की गई है। इन तीनों ब्लॉक्स में कुल 1401.61 लाख टन कोयला भंडार अनुमानित है।

विशेष रूप से, देवनारा क्षेत्र में 784.64 लाख टन और फुलकडीह क्षेत्र में 616.97 लाख टन कोयला उपलब्ध है।

नीलामी प्रक्रिया में रजगामार डिपसाइड देवनारा माइंस का अधिग्रहण TMC मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड ने किया है, जबकि मिवान स्टील्स लिमिटेड को फुलकडीह माइंस आवंटित की गई है। इन खदानों से आने वाले वर्षों में लगभग 52.5 लाख टन की वार्षिक उत्पादन क्षमता की अपेक्षा की जा रही है।


feature-top