छत्तीसगढ़ : खराब सड़कों को लेकर चीफ जस्टिस हुए सख्त

feature-top

सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

खराब सड़कों को ना बनाए जाने से नाराज चीफ जस्टिस ने नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस जारी कर उसी खराब सड़क मार्ग से होते हुए कोर्ट बुलाया है। मामले की अगली सुनवाई कल होगी।


feature-top