परीक्षा पे चर्चा 2025 ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास पहल पर शुरू हुए परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इस कार्यक्रम का नाम एक महीने में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से दिल्ली में आयोजित एक खास कार्यक्रम में इस रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया।

इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


feature-top