स्थानीय निकाय चुनाव में उद्धव और राज ठाकरे की पार्टियां मिलकर लड़ेंगी चुनाव

feature-top

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। दशकों बाद ठाकरे परिवार की दो धाराएं उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अब एक साथ राजनीतिक मंच साझा करेंगी।

इस ऐतिहासिक एकता की पुष्टि उद्धव ठाकरे के करीबी और शिवसेना (उबठा) नेता संजय राउत ने की है। उन्होंने मंगलवार को बयान देते हुए कहा, "निश्चित तौर पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

यह एकता तय है और हम साथ मिलकर राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव में उतरेंगे।" संजय राउत ने यह भी संकेत दिया कि यह साझेदारी आगे विधानसभा और लोकसभा चुनावों तक भी विस्तार पा सकती है।


feature-top