- Home
- टॉप न्यूज़
- उत्तरकाशी में फटा बादल, 4 की मौत
उत्तरकाशी में फटा बादल, 4 की मौत
05 Aug 2025
, by: Prakash
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है। इस आपदा में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
प्राकृतिक आपदा के कारण तेज़ बहाव के साथ आए मलबे और पानी ने कई घरों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इलाके में भारी तबाही का मंजर देखा जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
