सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित

feature-top

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतज़ार के बाद आए इन नतीजों में कुल 48.68 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है।

इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 1,43,648 छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,38,898 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 67,620 छात्र सफल घोषित किए गए हैं।

बोर्ड ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की है।


feature-top