बिहार : राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज

feature-top

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर सिंह सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एक गंभीर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह मामला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मृत्युंजय कुमार सिंह द्वारा औरंगाबाद नगर थाना में दर्ज कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी संख्या 479/25 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352/79, 318(4) और आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

इन धाराओं के अंतर्गत भ्रामक और अपमानजनक भाषा के माध्यम से जनता को गुमराह करने, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।


feature-top