पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के घर चोरी

feature-top

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के निवास पर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सिंहदेव के कोठीघर परिसर में स्थित आवास को निशाना बनाते हुए आंगन में लगी पीतल की बहुमूल्य मूर्ति पर हाथ साफ कर दिया।

मामले की जानकारी के अनुसार, बीते देर रात चोरों ने कोठीघर कैंपस में घुसकर वहां बरामदे में रखी लगभग 15 किलो वजनी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति को चुरा लिया। चोरी की यह वारदात तब सामने आई जब अगले दिन सुबह स्टाफ ने मूर्ति को अपनी जगह से गायब पाया।

घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


feature-top