RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

feature-top

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बीते कल शुरू हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में हुए फैसलों की आज घोषणा कर दी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर ही स्थिर रखने का फैसला किया है।

आरबीआई गवर्नर ने इस बार रेपो रेट में किसी भी तरह के बदलाव का ऐलान नहीं किया। बताते चलें कि आरबीआई इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है।


feature-top