छत्तीसगढ़ : तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने स्थगित की अनिश्चितकालीन हड़ताल

feature-top

राज्यभर में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई से जारी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

आज तहसीलदार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से भेंट की, जिसके पश्चात आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई।

तहसीलदार संघ के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संघ की प्रमुख 5 सूत्रीय मांगों पर राजस्व मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्वरित विचार और समाधान का आश्वासन दिया है। मंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि संबंधित मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।


feature-top