उत्तरप्रदेश : रायबरेली में स्वागत के दौरान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला

feature-top

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पर  रायबरेली के सारस चौराहे पर दो युवकों ने हमला कर दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य के स्वागत के दौरान माला पहनाने के बाद एक युवक ने थप्पड़ मारा।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए हमलावर ने कहा कि स्वामी लगातार सनातन का विरोध करते हैं इसलिए उन पर हमला किया।


feature-top