- Home
- टॉप न्यूज़
- दुर्ग : सोशल मीडिया पर हिंदू संतों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
दुर्ग : सोशल मीडिया पर हिंदू संतों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
मोहान नगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी कोचिंग संस्थान में शिक्षक के पद पर कार्यरत लक्ष्मीकांत निषाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हिंदू संतों और सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं।
यह पोस्ट 27 जुलाई 2025 को की गई थी, जिसमें कथित रूप से प्रसिद्ध कथा वाचकों — पंडित धीरेंद्र शास्त्री, श्रीराम भद्राचार्य, और प्रदीप मिश्रा — सहित संपूर्ण ब्राह्मण समाज और सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस पर संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ देवांगन ने कहा कि इस पोस्ट से हिंदू समाज की भावनाएं गहरी रूप से आहत हुई हैं, और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कोई दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी लक्ष्मीकांत निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
