बिहार : तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने दिया दूसरा नोटिस

feature-top

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने दोबारा नोटिस भेजा है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता से आयोग दो वोटर आईडी रखने के मामले में फिर से जवाब मांगा है।

इस संबंध में दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की ओर से  पत्र लिखा गया। इसमें तेजस्वी द्वारा 1 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताए गए EPIC से संबंधित वोटर आईडी को 8 अगस्त तक जमा कराने को कहा है।

बीते रविवार को भी तेजस्वी यादव को आयोग की ओर से नोटिस भेजा गया था। बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष की ओर से पहले पत्र जवाब न मिलने के बाद उन्हें दोबारा नोटिस भेजा गया है।


feature-top