- Home
- टॉप न्यूज़
- 9 इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
9 इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण "नियद नेल्लानार" योजना और पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर कुल 9 इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर कुल ₹24 लाख का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले ये माओवादी कई गंभीर नक्सली वारदातों जैसे फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी में शामिल रहे हैं।
आत्मसमर्पण की यह प्रक्रिया सीआरपीएफ के डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, एवं उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
