एयर इंडिया 1 अक्टूबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन फिर से शुरू करेगी

feature-top

टाटा समूह के नेतृत्व वाली एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने घोषणा की है कि वह 1 अक्टूबर 2025 से अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन पूर्ण रूप से बहाल कर देगी। यह निर्णय 12 जून को अहमदाबाद में हुई AI171 फ्लाइट दुर्घटना के बाद लिया गया है, जिसमें विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया था।

एयर इंडिया के सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने मीडिया को जानकारी दी कि 1 अगस्त से अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की आंशिक बहाली शुरू कर दी गई है, और अब कंपनी का लक्ष्य है कि 1 अक्टूबर तक पूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जाए।


feature-top