- Home
- टॉप न्यूज़
- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा भारत : विदेश मंत्रालय
राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा भारत : विदेश मंत्रालय
07 Aug 2025
, by: Prakash
भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित 25% अतिरिक्त टैरिफ के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस फैसले को "अनुचित, अन्यायपूर्ण और असंगत" करार दिया है।
बयान में कहा गया है, हमने इन मुद्दों पर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भारत की ऊर्जा आयात नीतियां पूरी तरह से बाजार की परिस्थितियों और देश के 1.4 अरब नागरिकों की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर तय की जाती हैं।
इस संदर्भ में अमेरिका का यह निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। विदेश मंत्रालय ने आगे स्पष्ट किया कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर संभव और आवश्यक कदम उठाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
