मैं बांग्ला भाषा के अपमान के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रहूंगी: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने झारग्राम में एक विशाल विरोध रैली का नेतृत्व किया। यह रैली राज्य के बाहर बांग्ला भाषी प्रवासियों पर कथित हमलों के विरोध में आयोजित की गई थी। रैली का प्रमुख संदेश था: बांग्ला भाषा और पहचान को कभी दबाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, भले ही आप मुझे गिरफ्तार करें या गोली मारें, लेकिन मैं बांग्ला भाषा के अपमान के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रहूंगी। अगर बंगाली भाषा या बंगाल के लोगों पर हमला किया गया, तो मैं भाजपा को दुनिया के सामने बेनकाब कर दूंगी।

उन्होंने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को "पिछले दरवाजे से लागू करने" का आरोप लगाते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर भी कड़ा ऐतराज जताया।

बनर्जी ने सवाल उठाया,

असम सरकार को पश्चिम बंगाल के लोगों को एनआरसी नोटिस भेजने का क्या अधिकार है? भाजपा नेता लोगों से उनकी पहचान साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र मांग रहे हैं, लेकिन क्या उनके पास खुद के दस्तावेज़ मौजूद हैं?


feature-top