त्रिपुरा : बिश्रामगंज में निषेधाज्ञा लागू

feature-top

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिश्रामगंज और उसके आस-पास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

साहा ने संवाददाताओं से कहा, "हम दोनों घटनाओं की निंदा करते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिश्रामगंज में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। किसी भी घटना को तूल देना समझदारी नहीं है। हम समाज का हिस्सा हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की है। जाँच के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा।"

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सिपाहीजाला जिले में एक आदिवासी लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और बस यात्रियों पर जवाबी हमले के सिलसिले में दो विशेष प्राथमिकी दर्ज की हैं, जिसमें छह लोग घायल हो गए। 

गुवाहाटी में एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही एक आदिवासी लड़की अगरतला से बिश्रामगंज लौट रही थी। बिश्रामगंज थाने के प्रभारी अजीत देबबर्मा ने बताया, "चलती बस में लड़की ने आरोप लगाया कि बिशालगढ़ में एक यात्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की और वह बस से उतर गई। उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया।"

उन्होंने कहा, "जैसे ही लड़की बिश्रामगंज में उतरी, युवकों के एक समूह ने बस को रोक लिया और यात्रियों की पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने बस के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।"


feature-top