- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : रक्षाबंधन पर "राखी विद रक्षक ,डोरी प्रेम की" कार्यक्रम का आयोजन
रायपुर : रक्षाबंधन पर "राखी विद रक्षक ,डोरी प्रेम की" कार्यक्रम का आयोजन
राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड, सिविल लाइंस में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर "राखी विद रक्षक - डोरी प्रेम की" नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बीएसएफ, आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ पुलिस, केंद्रीय बलों और ओडिशा से आए जवानों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बाँधकर उनके प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कई बहनें भावुक होकर बोलीं, "जब आप रात भर जागते हैं, तभी हम चैन की नींद सो पाते हैं।
आपकी सतर्कता और सेवा के कारण ही हम सुरक्षित रहते हैं।" कार्यक्रम में डॉ. लाल उमेद ने कहा, "हमारे सैनिक देश की सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहते हैं और अपने परिवार से दूर रहकर भी अपना कर्तव्य निभाते हैं। जब हम त्योहार मना रहे होते हैं, तब वे सीमाओं की रक्षा कर रहे होते हैं। यह आयोजन उनके प्रति हमारी भावनात्मक एकजुटता और सम्मान का प्रतीक है।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
