- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर महापौर परिषद की बैठक में 38 प्रस्तावों पर लगी मुहर
रायपुर महापौर परिषद की बैठक में 38 प्रस्तावों पर लगी मुहर
नगर निगम महापौर परिषद (MIC) की बैठक महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े 38 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
महापौर ने बताया कि पेंशन योजनाओं के तहत 428 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में नरैया तालाब के पास ₹4.99 करोड़ की लागत से महिला शांति गृह तथा ₹47.38 करोड़ की लागत से तीन वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण को मंजूरी दी गई। महादेव घाट को धार्मिक-पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु ₹20 करोड़ स्वीकृत किए गए।
वहीं छुईयां तालाब सौंदर्यीकरण के लिए ₹2.96 करोड़ की निविदा पास हुई। अधोसंरचना विकास के तहत गौरव पथ 2.0 के लिए ₹37.61 करोड़, नागरोथान योजना के तहत ₹93.42 करोड़ के चार कार्यों और टेक्निकल टावर समेत कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिली।
पर्यावरण सुधार के लिए “Woman for Tree” अभियान शुरू होगा। दिव्यांगजन पार्क (₹9.95 करोड़), आकांक्षी शौचालय, खेल मैदानों में विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, और मार्केट डेवलपमेंट जैसी परियोजनाएं भी स्वीकृत की गईं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
